Dhanbad News: टुंडी में अंतरजिला साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: टुंडी, प्रतिनिधि। धनबाद में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत पुलिस ने संग्रामडीह के भालपहाड़ी गांव में बड़ी कार्रवाई की है। आधी रात को आधा दर्जन थानों की पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर पांच शातिर साइबर अपराधियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में तीन भालपहाड़ी, देवघर व कोडरमा के एक-एक युवक शामिल हैं। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में 17 पुलिस अधिकारियों और 80 महिला-पुरुष जवानों की विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि भालपहाड़ी में साइबर ठग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इसके बाद निरसा एसडीपीओ लिलेश्वर महतो की अगुवाई में टीम ने गांव को चारों तरफ से घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया और आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.