Dhanbad News: टुंडी के ग्रामीणों को हाथियों से बचाने के लिए नया इंतजाम
धनबाद, अक्टूबर 5 -- Dhanbad News: रात के अंधेरे में हाथियों की आहट और अचानक सामने आ जाने का डर। जंगल से सटे गांवों में रहने वाले लोगों के लिए यह परेशानी लगातार बनी हुई है। हाथियों की आवाजाही के कारण होनेवाले संभावित हादसों को कम करने के लिए अब वन विभाग रोशनी की व्यवस्था मजबूत करने जा रहा है। धनबाद वन प्रमंडल जिले के हाथी प्रभावित गांवों में करीब 150 सोलर हाईमास्ट लाइट लगाने और टॉर्च वितरण की तैयारी कर रहा है। इस पहल में टुंडी वन प्रक्षेत्र के गांवों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन इलाकों में हाथियों के झुंड भोजन और पानी की तलाश में अक्सर आबादी के करीब पहुंच जाते हैं। रात में अंधेरा रहने के कारण ग्रामीणों को हाथियों की मौजूदगी का समय पर पता नहीं चल पाता। कई बार अचानक आमना-सामना होने से जान-माल के नुकसान का खतरा बढ़ जाता है।
अंधेरे में रास्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.