Dhanbad News: टुंडी एमटीसी में कुपोषित बच्चों को खदेड़ देते हैं स्वास्थ्य कर्मी
धनबाद, सितम्बर 5 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डीसी जिले में कुपोषित बच्चों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें कुपोषण मुक्त करने की मुहिम चला रहे हैं। इस क्रम में सदर अस्पताल में कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) शुरू कराया गया। जिले में एक ऐसा भी एमटीसी है, जहां इलाज के लिए आने वाले कुपोषित बच्चों को भगाने का मामला सामने आया है। यह एमटीसी टुंडी में है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इलाज के लिए टुंडी एमटीसी पहुंचने वाले कुपोषित बच्चों और उनकी माताओं को डरा-धमका कर भगा दिया जाता है। शिकायत सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद डीसी ने जांच का निर्देश दिया है। जांच की जिम्मेदारी सिविल सर्जन को सौंपी गई है। बता दें कि पूर्वी टुंडी निवासी ने सिविल सर्जन को लिखित शिकायत दी है। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.