धनबाद, सितम्बर 5 -- Dhanbad News: पुटकी, प्रतिनिधि।  डीएक्स क्लब साउथ बलिहारी, भागाबांध की ओर से 88 धौड़ा के समीप जनसंपर्क मैदान में आयोजित तीन दिवसीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में शुक्रवार को टीटीएस क्लब लोयाबाद ने डब्ल्यूआरसी बोर्रागढ़ को पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंत में पैनाल्टी शूटआउट से विजेता टीम का फैसला हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि पशु चिकित्सा पदाधिकारी अनित प्रसाद यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर विकास कुमार यादव, प्रवीण कुमार पासवान, सुरेश पंडित, सूरज कुमार यादव, अमन पासवान, अमन सिंह, अविनाश सिंह, मंगल रजक, योगेश पासवान, रंजन प्रसाद आदि थे।

हिंदी हिन्...