Dhanbad News: टासरा रेलवे साइडिंग में मिला खलासी का शव, हत्या की आशंका
धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: सेल चासनाला कोलियरी अंतर्गत टासरा रेलवे साइडिंग में मंगलवार सुबह चासनाला मल्लिक बस्ती निवासी हाईवा का खलासी 42 वर्षीय शंकर मल्लिक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव हाईवा के टायर के पास खून से लथपथ पड़ा हुआ था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पाथरडीह थाना प्रभारी बिट्टू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। घटना के बाद सेल वाशरी के महाप्रबंधक मो. अदनान का एक कथित वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने हत्या कर शव को साइडिंग में फेंके जाने की बात कही। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रबंधन के इस कथित बयान और घटना के पांच घंटे बाद मौके पर पहुंचने से स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। नाराज ग्रामीणों ने चासनाला वाशरी का कामकाज पूरी तरह ठप करा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.