धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: सेल चासनाला के अंतर्गत केटीएमपीएल टासरा प्रोजेक्ट में कार्यरत चालकों के लिए बड़ी खबर है। वेतन विसंगति और बोनस की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन शुक्रवार की देर रात प्रबंधन द्वारा 10 हजार रुपये बोनस देने की मांग पर सहमति जताने के बाद समाप्त हो गया। ट्रांसपोर्टिंग का कार्य दुबारा शुरू हो गया। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए वार्ड 52 के पार्षद प्रतिनिधि अजीत महतो ने इसे मजदूरों की बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि चालक और उपचालक पिछले दो वर्षों से यहां अपनी सेवाएं दे रहे थे, लेकिन प्रबंधन की ओर से बोनस को लेकर अब तक कोई पहल नहीं की गई थी। इस बार चालकों की एकजुटता और प्रबंधन के सकारात्मक रुख के कारण यह मांग पूरी हो सकी है। वार्ता में मौके पर मुख्य रूप से अजीत महतो, संतोष पांडेय, सत्यजीत ओझा, उमेश महतो, अन्नू सिंह, व...