Dhanbad News: टावर के जेनरेटर हाउस में लगी आग, अफरा-तफारी
धनबाद, अक्टूबर 6 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। सरायढेला के श्रीराम सिटी अपार्टमेंट में सोमवार की दोपहर को आग लगी गई। यह कॉमर्शियल बिल्डिंग है। आग अपार्टमेंट की छत पर लगे टावर के जेनरेटर हाउस में लगी। शॉर्ट सर्किट होने से जेनरेटर में आग लगी। थोड़ी ही देर में आग की लपटें जेनरेटर हाउस से बाहर निकलने लगीं। आग की सूचना जैसे ही अपार्टमेंट के लोगों को लगी। वहां अफरातफरी मच गई। कुछ लोग अपार्टमेंट से बाहर आ गए, वहीं कुछ लोग अपने स्तर से आग बुझाने में जुट गए। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। हलांकि इससे पूर्व ही अपार्टमेंट के लोगों ने फायर इंस्टिग्यूशर की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया था। यह भी पढ़ें- Ranchi News: हिनू में कंपनी के कार्यालय में लगी आग, कंप्यूटर समेत सामान राख मालूम हो कि इस बिल्डिंग में आईसीआईसीआई बैंक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.