Dhanbad News: टाटा डीएवी जामाडोबा में सांस्कृतिक प्रतियोगिता
धनबाद, अक्टूबर 15 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। टाटा डीएवी स्कूल, जामाडोबा में गुरुवार को अंतर्सदनीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 'माँ दुर्गा दुर्गतिनाशिनी' का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धानंद, विवेकानंद, अरविंदो और दयानंद सदन के छात्रों ने भाग लिया। एकल गायन व नृत्य में संजना कुमारी, सामूहिक नाटक, सामूहिक गान तथा मंच सज्जा में अरविंदो सदन अव्वल रहा। सामूहिक नृत्य में श्रद्धानंद व अरविंदो सदन संयुक्त विजेता बने। मंच संचालन में निष्ठा और रहिमा ने प्रथम स्थान पाया। कुल 516 अंकों के साथ अरविंदो सदन विजेता और 477 अंकों के साथ दयानंद सदन उपविजेता रहा। निर्णायक देवदास राहा व पंकज दुबे थे। प्राचार्य अमिताव दासगुप्ता ने सभी को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में धूमधाम से मनाया गया 'कात्यायनी' दुर्गामोत्सव
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.