धनबाद, नवम्बर 2 -- Dhanbad News: पहाड़पुर में रविवार को लक्खीपूजा के मौके पर झूमर प्रतियोगिता हुई। इसमें बोकारो की पूजा महतो, प्रधानखंता के रावण महतो, पहाड़पुर के ज्योतिष महतो व उमेश महतो ने दलबल के साथ भाग लिया। कार्यक्रम प्रारंभ होते की दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बोकारो से आई गायिका पूजा महतो ने गीतों के माध्यम से पारंपरिक संस्कृति को बचाए रखने की अपील की। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। ज्योतिष महतो व गोलक महतो की टीम ने गीत-नृत्य के माध्यम से दर्शकों को बांधे रखा। प्रधानखंता की टीम ने भी गीत-नृत्य के माध्यम से खूब वाहवाही लूटी। दर्शक झूमर व ढोल मांदर की थाप पर थिरकते रहे। उद्घाटन भाजपा नेत्री तारा देवी ने किया। मुखिया दिलीप महतो, झामुमो नेता महावीर महतो, हीरूचरण महतो, गोलक महतो, निर्मल महतो, दिवाकर महतो, राजेश महतो, स...