धनबाद, जुलाई 21 -- Dhanbad News: लगातार बारिश ने आखिरकार वही हुआ, जिसकी आशंका लोगों ने महीनों पहले जताई थी। कुमारधुबी-मैथन रोड स्थित झिलिया नदी पर बन रहे पुल का डायवर्सन तेज बारिश में बह गया है। इससे इस रास्ते बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। फिलहाल केवल बाइक सवार और पैदल राहगीर ही किसी तरह आवाजाही कर पा रहे हैं। बता दें कि कुमारधुबी और मैथन को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पुराने झिलिया पुल को तोड़कर नया व चौड़ा पुल बनाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण के दौरान आवाजाही बनाए रखने के लिए एक अस्थायी कच्चा और संकरा डायवर्सन बनाया गया था। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सारठ : मूसलाधार बारिश में खरवा जोरिया के छोटे पुलिया पर चढ़ा पानी शुरुआत से ही स्थानीय लोगों, प्रबुद्ध जनों और जनप्रतिनिधियों ने इसका विरोध किया था कि यह डायवर...