धनबाद, नवम्बर 15 -- Dhanbad News: धनबाद। झारखंड स्थापना दिवस पर स्वच्छ भारत मिशन (शहरी)-2.0 के अंतर्गत रविवार की सुबह सात बजे रणधीर वर्मा चौक से राजेंद्र सरोवर तक रन फॉर कलीनलीनेस (स्वच्छता दौड़) का आयोजन किया जाएगा। छठ महापर्व के मद्देनजर पांच छठ घाटों को स्वच्छ व साफ-सुथरा बनाने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। धनबाद नगर निगम के कार्यक्रम में पार्षद, प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक संगठन, युवा समेत शहर के आमलोग हिस्सा लेंगे। नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। झारखंड स्थापना दिवस पर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं। स्वच्छ, सुंदर व स्वस्थ धनबाद के निर्माण में सहभागी बनें। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: 15से 29 नवंबर तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान स्थापना दिवस पर...