धनबाद, अक्टूबर 9 -- Dhanbad News: धनबाद। नासिक में आयोजित 10वीं लेजर रन नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। झारखंड के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में कुल पांच पदक हासिल किए, जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदक जीतनेवालों में अनीशा कुमारी (अंडर-19 गर्ल्स कैटेगरी में व्यक्तिगत मेडल), रजत पदक आरती कुमारी (अंडर-19 गर्ल्स कैटेगरी में व्यक्तिगत मेडल), कांस्य पदक विजेता : केशव कुमार (अंडर-जूनियर ब्वॉयज़ कैटेगरी में व्यक्तिगत मेडल), मेघा कुमारी (अंडर-11 गर्ल्स कैटेगरी में व्यक्तिगत मेडल), मणिकर्णिका दास (अंडर-9 गर्ल्स कैटेगरी में व्यक्तिगत मेडल), अंडर-9 से लेकर मास्टर्स वर्ग तक झारखंड के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और शानदार खेल भावना का परिचय दिया। इस शानदार उपलब्धि पर झारखंड ओलंपिक सं...