Dhanbad News: झारखंड मोड़ में बीच सड़क पर हटिया से घंटों टैफिक जाम
धनबाद, अगस्त 24 -- Dhanbad News: आठ लेन सड़क किनारे भूली झारखंड मोड़ में रविवार की देर शाम लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सड़क पर दुकान लगाकर सब्जी बेचने की वजह से झारखंड मोड़ में एक घंटे से अधिक जाम लगा रहा। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग परेशान रहे लेकिन जाम हटाने के लिए न पुलिस पहुंची और न ही ट्रैफिक विभाग की टीम भी इस ओर झांकने आई। झारखंड मोड़ में हर रविवार को हटिया लगती है। भूली और आसपास के लोग यहां खरीदारी के लिए आते हैं। पहले यह जगह फुटपाथ थी तो लोगों को परेशानी नहीं होती थी। अब आठ लेन सड़क बनने के बाद एक लेन में पूरी तरह से दुकानदारों का कब्जा हो जाता है। सड़कों पर दुकान लगाने से यहां हर रविवार को जाम की स्थिति बनती है। नगर निगम से लोगों ने शिकायत भी की थी लेकिन नगर निगम ने कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया। हर रविवार को यहां जाम लगता है。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.