Dhanbad News: झारखंड मैदान में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट 15 से
धनबाद, अगस्त 12 -- Dhanbad News: धनबाद फुटबॉल क्लब की ओर से आगामी 15-16 अगस्त तक हीरापुर झारखंड मैदान में विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह दो दिवसीय दिवा-रात्रि नॉक आउट आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट होगा। मंगलवार को सामुदायिक भवन झारखंड मैदान में संवाददाता सम्मेलन कर आयोजन सचिव विकास साव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में अब तक कुल 32 क्लबों ने एंट्री कराई है। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 14 अगस्त शाम छह बजे है। सचिव ने बताया कि विजेता टीम को 21,000 रुपये नगद राशि के साथ ट्रॉफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कार दिए जाएंगे। उपविजेता को 16,000 रुपये नगद, ट्रॉफी व पुरस्कार, तीसरे स्थान पर 8,000 रुपये नगद और चौथे स्थान की टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन 15 अगस्त को शाम आठ बजे से होगा। मुख्य अतिथि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.