Dhanbad News: झारखंड छात्र मोर्चा ने विवि में की तालाबंदी
धनबाद, सितम्बर 30 -- Dhanbad News: धनबाद। झारखंड छात्र मोर्चा जिला इकाई धनबाद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बीबीएमकेयू प्रशासनिक भवन व मेन गेट में तालाबंदी की। विश्वविद्यालय की समस्याओं व कुलसचिव कार्यालय खिलाफ नारेबाजी की। कर्मी पर अमर्यादित बर्ताव का आरोप लगाया। तालाबंदी का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आजाद महतो, जिला सचिव कुणाल पांडेय और स्पर्श चौधरी ने किया। कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ पुष्पा कुमारी समेत अन्य अधिकारियों ने मोर्चा प्रतिनिधियों से वार्ता कर धरना खत्म कराया। मौके पर उपाध्यक्ष गुलेल अंसारी, कोषाध्यक्ष स्पर्श चौधरी, अनमोल शर्मा, वैभव सिन्हा, जुनैद आलम, मनीष कुमार, अंशु मिश्रा, सागर सिंह, सचिन महतो, आर्यन कुमार, शिवांश कुमार, शिवम् कुमार, हर्षित कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.