धनबाद, नवम्बर 1 -- Dhanbad News: झारखंड आंदोलनकारी व झामुमो समर्थक नगरीकला निवासी कांशी नाथ तुरी (75) का शनिवार को उनके आवास पर निधन हो गया। वे पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार कतरास लिलौरी स्थान मुक्तिधाम में किया गया। उनके निधन पर झामुमो किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद महतो, विमल कुमार महतो, विनोद महतो, किसुन तुरी, सूरज तुरी, सुरेश तुरी और गजाधर महतो ने शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...