Dhanbad News: झारखंड आंदोलनकारियों का धरना
धनबाद, नवम्बर 26 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर जमशेदपुर में जानलेवा हमले के विरोध में बुधवार को झारखंड आंदोलनकारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। बेसरा पर हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। अध्यक्षता प्रमोद चौरसिया और संचालन जितेन्द्र नाथ महतो ने किया। झारखंड आंदोलनकारियों ने घटना की कड़ी निंदा कर उन्हें सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने की मांग की। घटना की सीबीआई से जांच करने की मांग कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी शंकर किशोर महतो व विशिष्ट अतिथि शिव शंकर शर्मा उपस्थित थे। मौके पर रतिलाल महतो, कुल्लू चौधरी, दयाल महतो, बिनोद महतो, संतोष कुशवाहा, पारस प्रसाद, बबलू अंसारी, श्याम सुंदर सिन्हा, सुभाष चंद्र महतो, सकलदेव राय, रमेश सिंह चौधरी, आशिम अंसारी, कुदुस अंसारी, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.