धनबाद, नवम्बर 3 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। झाझा स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग के लिए तीन नवंबर को ट्रैफिक-पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इससे धनबाद-झाझा रेलखंड पर परिचालन प्रभावित होगा। दो मेमू 63565 जसीडीह-झाझा और 63566 झाझा-जसीडीह रद्द रहेंगी। दो एक्सप्रेस 13331 धनबाद-पटना और 13332 पटना-धनबाद का मार्ग बदलकर कतरास-टाटा-बरकाकाना होकर चलाया जाएगा। चार ट्रेनें नियंत्रित होंगी, जिनमें 03135 सियालदह-पटना स्पेशल 120 मिनट, 63573 जसीडीह-किऊल 30 मिनट, 17008 दरभंगा-चारमीनार 45 मिनट और 63316 गया-झाझा 90 मिनट शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...