Dhanbad News: झरिया श्याम मंदिर से 151 निशानों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
धनबाद, सितम्बर 4 -- Dhanbad News: झरिया प्रतिनिधि: श्री श्याम मंदिर झरिया धाम में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार को भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। इस निशान यात्रा में 151 श्रद्धालु हाथों में बाबा श्याम का निशान लेकर शामिल हुए। भक्तों ने पूरे झरिया शहर का भ्रमण किया और इसके बाद वापस मंदिर पहुंचकर बाबा के चरणों में निशान अर्पित किए। इससे पूर्व मंदिर परिसर में आचार्य पंडित कैलाश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत निशान पूजन कराया। मुख्य यजमान के रूप में शीला चौखानी, सुमन देवी अग्रवाल और संतोष देवी अग्रवाल पूजा पर बैठीं। इस पावन यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए, जिन्होंने बाबा श्याम को निशान अर्पित कर आशीर्वाद लिया।दोपहर यह भी पढ़ें- Mathura News: आज निकलेगी श्री कृष्ण की विशाल शोभायात्रा में रंग-बिरं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.