Dhanbad News: झरिया व आसपास के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
धनबाद, नवम्बर 17 -- Dhanbad News: झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को लोक आस्था और कठिन तपस्या का चार दिवसीय महापर्व छठ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। पर्व के तीसरे दिन रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया, जबकि सोमवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों ने पारण किया। इस दौरान झरिया के राजा तालाब, आनंद भवन तालाब, सिंह नगर तालाब, एना तालाब, इंडस्ट्री, गौशाला और झरिया चार नंबर सहित दामोदर नदी व जोरिया घाटों पर व्रतियों की भारी भीड़ रही। सभी घाटों और छठ कुंडों की विशेष सफाई के साथ आकर्षक विद्युत सज्जा की गई थी। राजा तालाब और सिंह नगर तालाब मार्ग सहित कई स्थानों पर भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना भी की गई। सौंदर्यीकरण और स्वच्छ जल के कारण इस बार राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.