Dhanbad News: झरिया विधायक रागिनी सिंह से मिले कामाख्या धाम के पुरोहित,
धनबाद, जुलाई 29 -- Dhanbad News: शक्तिपीठ मां कामाख्या धाम गुवाहाटी के विद्वान पुरोहित रवि भूषण पांडेय 'लाल बाबा' ने मंगलवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह से बिहार बिल्डिंग झरिया स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान लाल बाबा ने विधायक को अम्बुवाची महापर्व का दिव्य महाप्रसाद, माता कामाख्या का पवित्र पट्टा और पावन तस्वीर भेंट कर आशीर्वाद दिया। लाल बाबा ने झरिया विधानसभा सहित समस्त प्रदेश के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति का संरक्षण समाज को सकारात्मक दिशा देता है। विधायक रागिनी सिंह ने आभार जताते हुए कहा कि मां कामाख्या का यह आशीर्वाद उन्हें और अधिक ऊर्जा के साथ जनसेवा करने की प्रेरणा देगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.