Dhanbad News: झरिया विधायक रागिनी सिंह ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने की मांग
धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: धनबाद जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराने की दिशा में झरिया विधायक रागिनी सिंह ने प्रयास किया है। मंगलवार को उन्होंने पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के प्रधान सचिव मुकेश कुमार से मुलाकात कर धनबाद में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम तथा झरिया के जामाडोबा डिग्री कॉलेज के समीप मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की मांग रखी। पत्र में उन्होंने कहा कि धनबाद में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन आधुनिक खेल सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रशिक्षण के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। धनबाद की भौगोलिक स्थिति और बेहतर आवागमन की सुविधा को देखते हुए यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण उपयुक्त होगा। इससे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.