Dhanbad News: झरिया रेलवे रिजर्वेशन काउंटर शिफ्टिंग के निर्णय से आक्रोश
धनबाद, अक्टूबर 19 -- Dhanbad News: झरिया रेलवे रिजर्वेशन काउंटर को पाथरडीह हस्तांतरित करने के रेल अधिकारियों के निर्णय से स्थानीय यात्रियों और व्यापारियों में भारी आक्रोश है। इस फैसले के विरोध में रविवार को झरिया कपड़ा पट्टी में विभिन्न व्यावसायिक संगठनों की बैठक हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि रेलवे ने काउंटर शिफ्ट करने का आदेश वापस नहीं लिया तो समस्त व्यापारी संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। व्यवसाई संगठनों ने ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे हाजीपुर के जीएम और धनबाद के डीआरएम से इस जनविरोधी फैसले पर सहानुभूतिपूर्वक पुनर्विचार करने की मांग की है, ताकि यात्रियों को मानसिक व आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। व्यापारियों का कहना है कि काउंटर हस्तांतरित होने से झरियावासियों को पाथरडीह जाने में समय के साथ-साथ भारी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ेगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.