Dhanbad News: झरिया में विधायक की पुत्री शताक्षी ने बांटा तिरंगा
धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: हर घर तिरंगा अभियान और आगामी तिरंगा यात्रा को लेकर झरिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की तैयारियां तेज हो गई हैं। विधायक रागिनी सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को उनकी बड़ी बेटी शताक्षी सिंह ने झरिया बिहार बिल्डिंग कार्यालय में विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच तिरंगा का वितरण किया। मौके पर शताक्षी सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य झरिया के हर घर तक राष्ट्रभक्ति पहुंचाना है। विधायक रागिनी सिंह ने भी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की अपील की। कार्यक्रम में स्वरूप भट्टाचार्य, दिलीप भारती, विजय चंद्रवंशी, सौरव शर्मा, पप्पू पासवान, आलोक पंपम और पीके सिंह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Chapra News: तिरंगे की शान में गूंजा छपरा,निकाली भव्य रैली यह भी पढ़ें- Jamui News: 'हर घर तिरंगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.