Dhanbad News: झरिया में मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
धनबाद, अक्टूबर 28 -- Dhanbad News: धनबाद उत्पाद विभाग और झरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की अहले सुबह राज ग्राउंड स्थित एक बंद शौचालय और गोदाम में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से ताहिर शेख नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मौके से भारी मात्रा में नामी ब्रांड्स की विदेशी शराब, कच्चा स्पिरिट और शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी गई है। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री चलाए जाने की लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी। शराब माफिया रिहायशी इलाके की आड़ में लंबे समय से यह धंधा कर रहे थे। मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.