Dhanbad News: झरिया में बढ़ गए पानी के कनेक्शन, नहीं बढ़े संसाधन
धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: झरिया में पानी की किल्लत और कम प्रेशर की समस्या अब आम हो चुकी है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पिछले कुछ सालों में पानी का कनेक्शन लेने वालों की संख्या तो ढाई गुना से ज्यादा बढ़ गई है, लेकिन पानी सप्लाई का बुनियादी ढांचा दशकों पुराना ही है। झमाडा कर्मियों के अनुसार, पहले करीब 7,500 घरों में पानी का कनेक्शन था, जो अब बढ़कर 19,500 से अधिक हो गया है। आज भी हर महीने पानी के कनेक्शन के लिए 30 से 40 नए आवेदन आ रहे हैं और हमेशा 100 से 150 आवेदन पेंडिंग रहते हैं। सालभर में 500 से ज्यादा नए लोग कनेक्शन ले रहे हैं। इसके विपरीत, पानी सप्लाई करने वाले पाइप, पंप और वाल्व वही पुराने हैं, जिनमें कनेक्शन के हिसाब से कोई बदलाव या सुधार नहीं किया गया है।
पानी का प्रेशर संसाधनों की कमी के कारण पाइपलाइनों में पानी का प्रेशर बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.