Dhanbad News: झरिया में निशान शोभा यात्रा निकाली
धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: झरिया। आषाढ़ माह योगिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) पर शुक्रवार को श्री श्याम मंदिर झरिया धाम प्रांगण से भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें भक्तों ने निशान झरिया शहर भ्रमण कर झरिया मंदिर में अर्पण किया। निशान पूजा मंदिर के पुजारी श्री कैलाश पांडे जी द्वारा पूरे विधि विधान से सम्पन्न कराई गई एवं निशान पूजा श्री राजेश तुलस्यान और ममता तुलस्यान परिवार द्वारा किया गया। निशान यात्रा मे काफी संख्या में महिलाएं,पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। सभी भक्तों ने बाबा को निशान अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मौके पर श्री रघुवीर गोयल, संदीप कथूरिया, राजेश तुलस्यान, विवेक सिंगल, विक्की शर्मा, दिनेश चिनानिया, यशवंत अग्रवाल, जयंत अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद थे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.