धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: झरिया। मातृ सदन अस्पताल में शुक्रवार को मेदांता गुरुग्राम एवं मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व बी.एल.एस. ट्रेनिंग का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण अग्रवाल, डॉ. फरहाना, अध्यक्ष किरण शर्मा, मनीष शर्मा, दिनेश शर्मा एवं हितेन शर्मा ने किया। शिविर में 115 लोगों की बीपी, शुगर, ईसीजी, पीएफटी, बीएमडी जांच कर परामर्श दिया गया। डॉ. अग्रवाल ने इसे स्वस्थ समाज के लिए जरूरी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...