Dhanbad News: झरिया में धूमधाम से शुरू हुई मां मनसा की पूजा
धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: झरिया और आस-पास के क्षेत्रों में सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना धूमधाम से शुरू हो गई है। इस अवसर पर मंगलवार को महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रखा। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रूप से झरिया राजा तालाब से कलश में पवित्र जल भरा और गाजे-बाजे के साथ पूजा पंडालों तक पहुंचे। देर शाम वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां मनसा देवी की विधिवत आराधना की गई। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और बच्चों की दीर्घायु के लिए मंगल कामना की। पूजा को लेकर झरिया के केवट पाड़ा, मछली पट्टी, पोद्दार पाड़ा, साधन कुटिर, सिंह नगर, नई दुनिया, मानबाद, ऊपर कुल्ही, दालपट्टी, कोयरीबांध, बस्ताकोला, इंडस्ट्री और भगतडीह आदि क्षेत्रों में प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मनसा पूजा में उमड़ी श्रद्धा, मंगल गीतों से भक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.