धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: धनबाद नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई और लगातार मिल रही चेतावनी का असर अब झरिया शहर में दिखने लगा है। दीपावली और छठ पर्व के दौरान सड़कों पर जाम की समस्या से निबटने के लिए कई दुकानदार अब खुद ही अपनी दुकानों के बाहर से अवैध निर्माण हटाने में जुट गए हैं। शहर के बकरीहाट मोड़ से लेकर लक्ष्मीनिया मोड़ और राजातालाब के किनारे स्थित दुकानों के बाहर बने अवैध शेड, नालियों के ऊपर किए गए पक्के निर्माण और बड़े-बड़े होर्डिंग्स को दुकानदार स्वयं हटा रहे हैं। लेकिन अभी भी कई ईलाके में अतिक्रमण है। करीब 15 दिन पहले नगर निगम की टीम ने झरिया के बिहार टॉकीज से लेकर चार नंबर बस स्टैंड तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था, जिसमें भारी मात्रा में अवैध निर्माण तोड़े गए थे।

चेतावनी के बाद दुकानदारों ने खुद ...