धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: धनबाद नगर निगम की लगातार कार्रवाई से झरिया के दुकानदारों में हड़कंप है। गुरुवार को गांधी रोड में टीम के पहुंचने से पहले ही दुकानदारों ने नालियों और सड़कों से अतिक्रमण स्वतः हटा लिया। टीम ने बाटा मोड़ से चार नंबर रोड तक दुकानों को चिह्नित कर दुकानदारों को सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एक सप्ताह में अतिक्रमण न हटाने पर बुलडोजर से कड़ा अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले भी गांधी रोड और लक्ष्मीनियां मोड़ के पास बुलडोजर कार्रवाई की जा चुकी है। फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि नालियों पर कब्जे से सफाई में बाधा आ रही थी, इसलिए व्यापारी समय रहते सड़कों और नालियों को मुक्त कर दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...