Dhanbad News: झरिया में झमाडा के पाइप से आ रहा नाली का दुर्गंधयुक्त पानी, लोग परेशान
धनबाद, अक्टूबर 3 -- Dhanbad News: झरिया, प्रतिनिधि। झरिया शहर में पिछले कई महीनों से झमाडा की पाइपलाइन से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। नाली का गंदा पानी पाइप में रिस कर लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इससे लोगों के बीच आक्रोश व्याप्त है। साथ ही बीमारी फैलने की आशंका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर की नालियां जाम होने के कारण नाली भरा हुआ है। उक्त नाली का गंदा पानी झमाडा के मेन पाईप लाइन में रिसकर घूस रहा है। लोगों ने झरिया विधायक, धनबाद के महापौर और नगर आयुक्त से शहर की नालियों की सफाई कराने एवं दूषित जलापूर्ति से निजात दिलाने की मांग की है। झमाडा कर्मियों ने कहा कि शहर की अधिकांश पाइप लाइन नाली के किनारे से गुजरी है। निगम प्रबंधन नालियों की अच्छे से सफाई कराए, तभी लीकेज मिल पायेगा। वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.