Dhanbad News: झरिया में गश्ती दल पर बमबाजी और पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल
धनबाद, जुलाई 13 -- Dhanbad News: झरिया थाना क्षेत्र के दुखहरनी मंदिर पुल के पास रविवार की रात शराबियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए बमबाजी और पथराव किया। खुले में शराब पीने से रोकने पर उग्र उपद्रवियों ने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर दो बम फेंक दिए और पत्थर बरसाए। इस हमले में सरकारी वाहन का अगला हिस्सा और शीशा चकनाचूर हो गया, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही झरिया इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। बताते हैं कि गुलगुलिया पट्टी निवासी राजेश भुइयां के घर रविवार को बारात आई थी। बारात में शामिल युवक और स्थानीय शराबी कतरास मोड़ पर दुकान के बाहर खुलेआम शराब पी रहे थे। तभी झरिया थाने की पेट्रोलिंग गाड़ी वहां पहुंची और पुलिसकर्मियों ने हुड़दंग मचाने का विरोध किया। पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.