Dhanbad News: झरिया में खतरनाक सांडों को पकड़ने का अभियान तेज, तीन दिनों में चार का रेस्क्यू
धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: झरिया शहरी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा आवारा सांडों को पकड़ने का अभियान जारी है। टीम ने पिछले तीन दिनों में चार सांडों को रेस्क्यू कर स्थानीय गोशालाओं को सौंपा है। मंगलवार देर रात भी तीन सांड पकड़े गए, जिनमें से एक रस्सी छुड़ाकर भाग निकला। उसे दोबारा पकड़ने की तैयारी चल रही है। हाल ही में सांड के हमले में व्यवसायी दशरथ प्रसाद गुप्ता की मौत के बाद विधायक रागिनी सिंह और पूर्व मेयर संजीव सिंह के निर्देश पर निगम प्रशासन सक्रिय हुआ है। निगम ने खटाल संचालकों को मवेशी बांधकर रखने की सख्त हिदायत दी है और चेतावनी दी है कि सड़कों पर मवेशी पाए जाने पर तत्काल रेस्क्यू किया जाएगा। निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.