Dhanbad News: झरिया में एक शाम देश के नाम कार्यक्रम आज
धनबाद, अक्टूबर 24 -- Dhanbad News: झरिया, प्रतिनिधि। मारवाड़ी सम्मेलन, झरिया की ओर से श्री अग्रसेन जयंती पखवाड़ा के तहत शनिवार की शाम श्री अग्रवाल धर्मशाला, नया भवन में एक शाम देश के नाम' कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह आयोजन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरस भारत के सहयोग से हो रहा है। अग्रवाल धर्मशाला में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में प्रसिद्ध कवि प्रो. डॉ. राहुल अवस्थी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी में संस्कार निर्माण और राष्ट्रप्रेम के बीज अंकुरित करना है। 'वंदे मातरम्' पर केंद्रित गीत-संगीत कार्यक्रम में हिंदी की विभिन्न बोलियों के देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम प्रभारी असीम अग्रवाल ने कहा कि संगीत और साहित्य के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.