धनबाद, जुलाई 5 -- Dhanbad News: भाजपा नेता राज माली ने जिला प्रशासन से धनबाद जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आधार कार्ड केंद्र खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त आधार केंद्रों के नहीं होने के कारण स्थानीय निवासियों, विशेषकर बच्चों का नया आधार कार्ड बनवाने में काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा, पुराने आधार कार्ड में सुधार या अपडेट कराने के लिए भी लोगों को आए दिन परेशानियों से जूझना पड़ता है। इसके साथ ही भाजपा नेता ने धनबाद नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झरिया मोहलबनी घाट को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की। राजमली ने बताया कि मोहलबनी घाट पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन वर्तमान में यहां की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। आम जनता की सुविधा के लिए इस शवदाह घाट का...