Dhanbad News: झरिया बाटा मोड़ पर दो युवकों में मारपीट, एक घायल
धनबाद, नवम्बर 28 -- Dhanbad News: झरिया बाटा मोड़ पर गुरुवार की देर रात दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें धस्का पट्टी निवासी एक युवक घायल हो गया। मारपीट के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान दोनों युवक एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे और इसी दौरान किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों युवक वहां से फरार हो गए, जबकि घायल युवक को उसके साथी उठाकर अपने साथ ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.