Dhanbad News: झरिया पोद्दारपाड़ा में मना जगधात्री पूजा महोत्सव
धनबाद, नवम्बर 19 -- Dhanbad News: झरिया, प्रतिनिधि। झरिया के पोद्दारपाड़ा स्थित पूजा पंडाल में बुधवार को मां जगधात्री पूजा महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। महोत्सव की शुरुआत सुबह ढाक-ढोल की थाप के साथ भव्य कलश यात्रा से हुई। श्रद्धालु राजा तालाब पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ कलश में पवित्र जल भरकर पंडाल में लाया गया। इसके पश्चात पंडित बगला चक्रवर्ती ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां जगधात्री की भव्य प्रतिमा की पूजा-अर्चना संपन्न कराई। झरिया क्षेत्र में एकमात्र पोद्दारपाड़ा में ही मां जगधात्री की पूजा होने के कारण आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु दर्शन व पूजा के लिए पहुंचीं। झरिया विधायक रागिनी सिंह और मेयर संजीव सिंह ने भी पहुंचकर पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Munger News: लौहनगरी जमालपुर में कलश स्थापना के साथ ही पांच दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.