Dhanbad News: झरिया पुनर्वास में आएगी तेजी, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मौका
धनबाद, नवम्बर 8 -- Dhanbad News: झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार प्रबंध पर्षद की शनिवार को आयोजित बैठक में विस्थापित परिवारों को बेहतर सुविधाएं देने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में नागरिक सुविधाओं के विस्तार, कौशल संवर्धन और विकासात्मक कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई और आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान की गईं। बैठक में निविदा स्वीकृति एवं कार्य आवंटन, कौशल विकास केंद्र एवं छात्रावास की क्षमता में विस्तार, विभिन्न ट्रेड्स में मोबिलाइजेशन, घटनोत्तर प्रशासनिक स्वीकृति तथा बेलगड़िया टाउनशिप में एलईडी स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन जैसे मुद्दों पर विचार किया गया।
कौशल प्रशिक्षण और स्ट्रीट लाइट को मंजूरी बेलगड़िया टाउनशिप में संचालित आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.