धनबाद, सितम्बर 5 -- Dhanbad News: झरिया, प्रतिनिधि। श्री रानी सती मंदिर में 8 सितंबर से चार दिवसीय श्री भादो अमावस्या महोत्सव शुरू होगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मंदिर परिसर में प्रेसवार्ता आयोजित की गई।

त्योहार की जानकारी कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस भव्य धार्मिक उत्सव में झरिया-धनबाद के अलावा गिरिडीह, बोकारो और पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। महोत्सव के पहले दिन 8 सितंबर को महिलाएं दादी जी का मेहंदी उत्सव मनाएंगी, जहां सरोज शर्मा और सरिता जालूका भजनों की प्रस्तुति देंगी। 9 सितंबर को दादी जी को छप्पन भोग लगाने के बाद भव्य मंगल पाठ शुरू होगा। बांकुड़ा की प्रसिद्ध पाठ वाचिका उषा सलानपुरिया के मधुर स्वर में होने वाले इस पाठ में 601 सुहागिन महिलाएं राजस्थानी परिधान में शामिल होंगी।

शोभा यात्रा...