Dhanbad News: झरिया के राजा तालाब में उतरी बनारस की भव्यता
धनबाद, नवम्बर 2 -- Dhanbad News: कोयलांचल नगरी झरिया का ऐतिहासिक राजा तालाब रविवार की शाम 'मिनी काशी' के रूप में जीवंत हो उठा। बेहद खूबसूरत ढंग से सजाए गए राजा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य गंगा आरती और भजन संध्या का साक्षी बनने के लिए पूरा झरिया शहर घाटों पर उमड़ पड़ा। झरिया के इतिहास में पहली बार आयोजित हुए इस अलौकिक आध्यात्मिक दृश्य को निहारने के लिए दोपहर साढ़े तीन बजे से ही महिलाएं, पुरुष और बच्चे पैदल ही राजा तालाब की ओर बढ़ने लगे थे। सतरंगी रोशनी और दीपों की जगमगाहट से नहाए तालाब के घाटों पर शाम ढलते-ढलते श्रद्धालुओं की ऐसी अभूतपूर्व और ऐतिहासिक भीड़ जुटी, जिसे देख हर कोई मंत्रमुग्ध था। इस भव्य महोत्सव का शुभारंभ आयोजक व मुख्य यजमान झरिया विधायक रागिनी सिंह और महापौर संजीव सिंह द्वारा राजा ताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.