Dhanbad News: झरिया की पारुल और श्रुति बनीं कॉस्ट अकाउंटेंट
धनबाद, अगस्त 6 -- Dhanbad News: झरिया आमलापाड़ा की दो होनहार बेटियां कुमारी पारुल जोशी और कुमारी श्रुति शर्मा ने सीएमए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट बनी हैं। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पारुल जोशी, विजय जोशी व बेबी जोशी की सुपुत्री हैं। वहीं, श्रुति शर्मा, महेश शर्मा एवं सुनीता शर्मा की सुपुत्री हैं। दोनों ही झरिया के आमलापाड़ा की निवासी हैं। दोनों मेधावी छात्राओं की सफलता पर डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर ही दोनों ने यह मुकाम हासिल किया है। दोनों बेटियों की इस शानदार सफलता पर मारवाड़ी युवा मंच की अध्यक्ष किरण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, विवेक लिल्हा और मारवाड़ी ब्राह्मण धर्मशाला के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.