Dhanbad News: झरिया का रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पाथरडीह में होगा शिफ्ट
धनबाद, अक्टूबर 18 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। झरिया के रेलवे रिजर्वेशन ऑफिस को पाथरडीह में शिफ्ट किया जाएगा। झरिया रिजर्वेशन ऑफिस का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। धनबाद मंडल में डीआरएम अखिलेश मिश्र की अध्यक्षता में रेल प्रशासन और ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्प्लाइज यूनियन के बीच हुई दो दिवसीय स्थायी वार्तातंत्र की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में यूनियन की तरफ से बताया गया कि झरिया रिजर्वेश काउंटर ब्लॉस्टिंग क्षेत्र में है, इसलिए कभी भी इसकी छत गिर सकती है। यूनियन की तरफ से दावा किया गया कि बैठक में पीआरएस को पाथरडीह स्थानांतरित करने पर सहमति बनी। बैठक में रेल कर्मचारियों से जुड़े कुल 88 बिंदुओं पर चर्चा हुई। एजेंडे में शामिल 13 विषयों के समाधान पर ऑन-द-स्पॉट सहमति बनी। शेष पर रेल प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.