धनबाद, अगस्त 6 -- Dhanbad News: जामाडोबा जल संयंत्र में तकनीकी खराबी और मरम्मत कार्य खिंचने से झरिया व पुटकी क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य होने में अभी तीन से चार दिनों का समय और लगेगा। संयंत्र से क्षमता से काफी कम यानी 9 एमजीडी पानी ही आंशिक रूप से सप्लाई किया जा रहा है। संयंत्र की सीएलएफ टंकी की पाइपलाइन में पिछले 28 वर्षों से जमा कचरा चोक हो गया है। बुधवार को बुलाई गई फायर ब्रिगेड की टीम भी प्रेशर मशीन से इसे साफ करने में नाकाम रही। दूसरी ओर, बारिश से दामोदर नदी का जलस्तर 20 फीट ऊपर पहुंचने से तेज धार के बीच फुट वाल्व दुरुस्त करना अभियंताओं के लिए चुनौती बना हुआ है। तकनीकी अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार तक फुट वाल्व सेट होने के बावजूद जब तक पाइप की चोकिंग पूरी तरह दूर नहीं होगी, तब तक पूर्ण दबाव के साथ ज...