Dhanbad News: झरिया अंचल कार्यालय में जन सुविधा शिविर आज
धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: धनबाद। नगर निगम की ओर से झरिया अंचल कार्यालय में गुरुवार को जन सुविधा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, संपत्ति कर, ट्रेड लाइसेंस, जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट सहित नगर निगम की योजनाओं व सेवाओं से संबंधित आवेदनों का निपटारा किया जाएगा। साथ ही नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.