धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: जामाडोबा जल संयंत्र से 18 इंची पाइपलाइन से पाथरडीह सहित कई क्षेत्रों में सोमवार को आंशिक जलापूर्ति होने से लोगों में आक्रोश है। रविवार को जलापूर्ति की उम्मीद थी। लेकिन निचले इलाकों में ही कुछ देर पानी आया। ऊपरी इलाकों में एक बूंद भी नहीं पहुंचा। सावन की अंतिम सोमवारी पर पानी नहीं मिलने से लोगों को परेशानी हुई। डिगवाडीह, भागा, जेलगोड़ा, जोड़ापोखर, फूसबांग्ला और शालीमार सहित कई क्षेत्र के लोग प्रभावित रहे। इस संबंध में झमाडा एसडीओ कृपा शंकर ने बताया कि रात में इंटक वेल के 5 नंबर मोटर पंप में खराबी आने से भंडारण प्रभावित हुआ है। मरम्मत कार्य जारी है, जल्द ही सामान्य जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...