Dhanbad News: झमाडा के दर्जनों क्वार्टर कर्मियों ने दे रखा है भाड़े पर, कई पर कब्जा
धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्रधिकार (झमाडा) के हीरापुर क्षेत्र में अधिकतर क्वार्टर कर्मचारियों ने किराए पर दे रखा है। कई क्वार्टरों में बाहरी लोगों ने कब्जा कर व्यवसाय शुरू कर दिया है। इनमें भू-संपदा शाखा के कर्मी की मिलीभगत का आरोप लग रहा है। अवैध कब्जे के कारण जरूरतमंद कर्मचारियों को क्वार्टर नहीं मिल रहा है। विभाग में स्थायी एमडी के आने के बाद कर्मियों में अवैध कब्जा हटाने और कार्रवाई की उम्मीद जगी है। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि हीरापुर के झमाडा क्वार्टरों पर बाहरी लोग कब्जा कर रह रहे हैं। इसके अलावा क्वार्टर में टोटो चार्जिंग प्वाइंट, डेकोरेटर व एनजीओ के कार्यालय तक खुल गए हैं। लोगों का आरोप है कि कुछ कर्मी क्वार्टर को किराए पर लगाकर वसूली कर रहे हैं। वहीं शाम होते ही झमाडा की जमीन पर कई दुकान ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.