धनबाद, सितम्बर 5 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। गोविंदपुर के जोरिया बांध के जीर्णोद्धार की तैयारी शुरू हो गई है। लघु सिंचाई विभाग की ओर से डीएमएफटी फंड से बांध का नवीनीकरण कराया जाएगा। इसके लिए विभाग ने 56 लाख 52 हजार 210 रुपए की लागत से टेंडर जारी किया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जीर्णोद्धार का काम शुरू किया जाएगा। इच्छुक संवेदक 11 सितंबर से 16 सितंबर तक टेंडर जमा कर सकेंगे। इसके बाद 19 सितंबर को टेंडर खोला जाएगा। कार्यादेश मिलने के बाद निर्धारित अवधि में काम पूरा करना होगा। इसके लिए चार माह की समय-सीमा निर्धारित की गई है। जोरिया बांध के जीर्णोद्धार से किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। बांध की स्थिति बेहतर होने से बारिश के पानी का बेहतर तरीके से संचयन किया जा सकेगा। किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने में सहूलियत होग...