धनबाद, अगस्त 17 -- Dhanbad News: केंदुआडीह 5 नंबर मस्जिद मोहल्ला स्थित राजपूत बस्ती में सोमवार को जोरदार धमाके के साथ बड़ा गोफ बन गया। गोफ लाल बहादुर सिंह के घर के समीप बागान में बना है। गोफ से तेजी से गैस का रिसाव होने के कारण आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई है। लगातार हो रही बारिश के बीच भू-धंसान की घटना से बस्ती के लोगों की चिंता और बढ़ गई है। गोफ के चारों ओर लाल बहादुर सिंह, गोरे ताम्रकार, सागर सिंह और भीम सिंह के घर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार गोफ से कुछ ही गज की दूरी पर कई परिवार रहते हैं। लाल बहादुर सिंह के पुत्र राजू सिंह ने बताया कि बारिश के कारण परिवार घर में था। इसी दौरान अचानक जमीन धंसने की तेज आवाज सुनाई दी। बाहर जाकर देखा तो बागान में बड़ा गोफ बन चुका था और उसमें से तेजी से गैस निकल रही थी।

पहले की घटनाएँ लाल बहादुर ...