धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। जोड़ापोखर और भौरा क्षेत्र में बकरी चोर गिरोह सक्रिय होने से ग्रामीणों में चिंता है। जोड़ापोखर व पूर्णाडीह बस्ती के लोगों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार चोर खेतों में चर रही बकरियों और पाठों को लेकर फरार हो जाते हैं। लगातार हो रही चोरियों से पशुपालक परेशान हैं। इसी बीच जोड़ापोखर जूता गेट निवासी भाजपा नेता नवीन कुमार का पाठा चोरी हो गया। उन्होंने भौरा ओपी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरों पर नकेल कसने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...